सख्ती के कारण आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा एक छात्र रस्टीकेट - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

सख्ती के कारण आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा एक छात्र रस्टीकेट

By-amit kumar sakaldiha
 चन्दौली सकलडीहा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से समेस्टर परीक्षा मंगलवार से सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुरू है। शुक्रवार को सकलडीहा पीजी कालेज में दो पाली में विभिन्न विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान उड़ाका दल की टीम ने एक नकलची को पकड़कर रस्टिकेट कर दिया। वही आठ परीक्षार्थियों ने सख्ती के कारण परीक्षा छोड़ दिया। आंतरिक उड़ाका दल की जांच पड़ताल से नकलचियों में खलबली मची है। परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की सघन जांच महाविद्यालय गेट पर किया गया।विश्व विद्यालय सेमेस्टर परीक्षा में सकलडीहा पीजी कॉलेज में सुबह प्रथम पाली में स्नातक प्रथम वर्ष हिंदी की मुख्य परीक्षा थी। जिसमें  कुल 271 परीक्षार्थियों में आठ छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। द्वितीय पाली में स्नातक हिंदी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान  कुल 201 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए।आंतरिक उड़ाका दल टीम द्वारा सघन जांच की गई । इस दौरान एक छात्रा के पास मोबाइल चालू हाल में पाई गई आंतरिक उड़ाका दल डॉक्टर सुशील सिंह, डॉ अभय कुमार वर्मा ,अखिलेश पांडे की रिपोर्ट पर सहायक केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर उदय शंकर झा ने केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे जी को रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर केंद्र अध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका रिस्ट्रिकेशन कर दिया गया।  प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पारदर्शी परीक्षा के लिए टीम गठित की गई है।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages