प्रमाण पत्र जारी नही होने पर गोंड महासभा में नाराजगी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

प्रमाण पत्र जारी नही होने पर गोंड महासभा में नाराजगी

By-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामउजागिर गोंड़ ने तहसील प्रशासन द्वारा गोंड समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नही करने का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन से गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया है।अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिपंस रामउजागिर गोंड़ ने कहा कि लम्बे समय से गोंड समाज के लोग प्रमाण पत्र के लिये तहसील का चक्कर काट रहे है। जबकि जनपद के प्रभारी मंत्री भी गोंड समाज से आते है। शासन की निर्देश के बावजूद तहसील प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र जारी करने में हीला हवाली किया जा रहा है। समाज के लोगों ने प्रमाण पत्र जारी नही होने पर आन्देालन की चेतावनी दिया है। उधर तहसील प्रशासन नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages