रिपोर्टर अमित कुमार
चहनियां चंदौली बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर राजस्थानी छतरी,पक्के घाट के बगल में पुराने घाट को नये पक्के घाट के समान मिलाने सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा नेता अरबिन्द पाण्डेय व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय से मिले।बलुआ घाट के सतत विकास के लिए केंद्रीय मंत्री ने आश्वशन दिया ।
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट के विकास के लिए भाजपा नेता अरबिंद पाण्डेय व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल लगातार केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय से मिलकर यहां के विकास के लिए लगे हुए।केंद्रीय मंत्री व सांसद चन्दौली द्वारा लगातार बलुआ घाट के चौमुखी विकास के लिए चिंतित है।इनके द्वारा ही बलुआ घाट पर पक्का सीढ़ी, जेट्टी आदि का विकास हुआ है।
अब घाट पर राजस्थानी छतरी लगाने के लिए और पुराने घाट को नये घाट के बराबर कर पुनर्जीवित करने के लिए दोनो लोग दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।केंद्रीय मंत्री को गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि घाट पर राजस्थानी छतरी लगने के बाद घाट का लुक और बढ़ जायेगा।वही पुराने घाट के बारे में भी बताया।रविवार की विशेष गंगा आरती में आने का निमंत्रण भी दिया।केंद्रीय मंत्री ने गंगा सेवा समिति संस्था द्वारा लगातार समाजिक कार्यो की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया व जल्द कार्य पूर्ण करने एवं गंगा आरती में शामिल होने के लिए आश्वशन दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें