किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये जागरूक कर भाजपाइयों ने निकाला पदयात्रा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये जागरूक कर भाजपाइयों ने निकाला पदयात्रा

 

रिपोर्टर अमित कुमार

चन्दौली धीना सामाजिक न्याय सप्ताह प्राकृतिक खेती श्री अन्न पर भाजपाइयों ने रविवार को मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक सिंह के नेतृत्व में गुरैनी गांव में जनजागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपाइयों ने जनजागरण अभियान के तहत पदयात्रा कर किसानों से प्राकृतिक खेती करने पर चर्चा किया।वही किसानों को खेतों में केवल जैविक खाद का प्रयोग करने को प्रेरित किया गया।

किसान मोर्चा सह प्रभारी सोशल मीडिया काशी क्षेत्र अजीत पांडेय ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।इसके लिए प्राकृतिक खेती श्री अन्न  जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।किसानों को खेती में अपनी पुरानी पद्धति पर कार्य करना होगा।ताकि खेत के मिट्टी की गुणवत्ता बनी रही है।इसके लिए किसानों को अपने अपने खेतों में जैविक खाद डालने की जरूरत है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि खेतों में मिट्टी की गुणवत्ता को बनाने के लिए किसानों को जागरूक होकर प्राकृतिक खेती करने की जरूरत है।आज रासायिनक खादों से मिट्टी की गुणवत्ता में कमी आ रही है।इस मौके पर  राजेश तिवारी, अशोक सिंह, श्रीराम चौबे, बिनोद सिंह, गंगाधर तिवारी, सत्यसेन सिंह, प्रमोद सिंह, विकास तिवारी, दिनेश पांडेय, रिपुसूदन पांडेय, सदानंद भारती, बीरेंद्र गोंड, रिशु सिंह, मुकेश आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages