रिपोर्टर /अमित कुमार
चन्दौली चहनियां पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर बलुआ थाना की मारूफपुर चौकी के इंचार्ज अनिल यादव के नेतृत्व में सोमवार को तिरगावा स्थित रामकरन सेतु पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया।
इस बाबत चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने बताया कि जनपद में नगरीय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। जिसके मद्देनजर अवांछित व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। जिसमें उनके कागजात और तलाशी ली गई।।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल राजेश यादव, एचसी वीरेंद्र राय, रामबिहारी सिंह, रजनीश सिंह अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें