रिपोर्टर/ अमित कुमार सकलडीहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सत्यनारायण राजभर को तीसरी बार चंदौली का सपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर का विधान सभा कैम्प कार्यालय पर स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत में मिशन गीत के लिये डीजे बुलाया गया था। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए डीजे को बैरंग लौटा दिया। जिसे लेकर सपाईयों ने नाराजगी जताया।
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर का सकलडीहा विधान सभा कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान सपा समर्थकों ने जिलाध्यक्ष के स्वागत में सधन तिराहा पुलिस पीकेट के समीप मिशन गीत के लिये खड़ा किया था। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने डीजे को बैरंग लौटा दिया। जिसे लेकर सपाई मायूस होकर लौट गये। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि डीजे खड़ा करके कुछ लोग चाय पानी पी रहे थे।
जिसे वहां से हटा दिया गया। वहा किसी प्रकार का गाना नही बज रहा था। स्वागत समारोह में अनिल सिंह यादव, सुभाष यादव, बाबुलाल यादव, केशव राजभर,अनिल चौहान, लक्ष्मण पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें