आंधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे निकली रैली,स्कूल चलो रैली - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

आंधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे निकली रैली,स्कूल चलो रैली


रिपोर्टर /अमित कुमार


सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय मड़ैया में स्कूल चलो रैली को ग्राम प्रधान रविकांत यादव व प्रधानाध्यापक निठोहर सत्यार्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बच्चे हाथ में स्लोगन तख्तियां लेकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया।
स्कूल की छात्राओं ने पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी है घर की, आधी रोटी खाएंगे ,फिर भी स्कूल जाएंगे, पढ़ना लिखना है सुखदाई, इसी से सभी बढ़ाई पाई।

प्राइवेट से मुंह मोड़ो,सरकारी से नाता जोड़ो आदि स्लोगन तख्तियां लेकर छात्र छात्राओं ने पूरे गांव में स्कूल चलों रैली निकाला। लोगों को सर्व शिक्षा अभियान के साथ जुड़ने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक निठोहर सत्यार्थी, ग्राम प्रधान रविकांत यादव, जितेंद्र मौर्य,संतोष सिंह यादव,पूनम वर्मा, निरमा,पार्वती देवी,रीता देवी आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages