नेशनल पावर लीफिटिंग में मनोज और राहुल का चयन पर खुशी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

नेशनल पावर लीफिटिंग में मनोज और राहुल का चयन पर खुशी


रिपोर्टर/अमित कुमार


सकलडीहा आगामी दिनों तमिलनाडु के त्रिची में दो दिवसीय जूनियर एवं सीनियर बेंचप्रेस चैंपियनशिप 2023 पावर लीफिटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। रविवार को कानपुर में आयोजित उत्तर-प्रदेश ट्रायल टीम में 66 किग्रा भार वर्ग में मनोज पाल व 80 किग्रा भार वर्ग में राहुल यादव का उत्तर-प्रदेश टीम मे चयन हुआ। जिसे लेकर चंदौली पावर लीफिटिंग संघ के पदाधिकारियों में हर्ष है। सोमवार को प्रतिभागियों केा मालाफूल पहनाकर स्वागत किया गया।

तमिलनाडु में आयोजित दो दिवसीय पावर लीफिटिंग  की नेशनल प्रतियोगिता में मनोज पाल और राहुल यादव के चयन पर संघ के पदाधिकारियों में हर्ष है। सोमवार को सकलडीहा पहुंचने पर पावर लीफिटिंग संघ की ओर से दो चयनित खिलाड़ियों को मालाफूल पहनाकर स्वागत किया गया।

चंदौली पावर लीफिटिंग संघ के जिला सचिव अरविन्द एस पाठक ने कहा कि यह चंदौली जनपद के लिये गौरव की बात है। प्रेसिडेंट फिटनेस क्लब सकलडीहा के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रेसिडेंट जिम संचालक श्याम बहादुर, हरिशंचंद्र यादव,सलमान अहमद,रूद्र पाठक,शैलेश कुमार,मोहन राय,मिथलेश कुमार सिंह,मुख्य संरक्षक डॉ.राम प्रवेश राय,सुरेश राय आदि मौज़ूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages