वर्षो से आबाद भूमिहीनों का खसरा खतौनी में नाम दर्ज करे प्रशासन-माले - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

वर्षो से आबाद भूमिहीनों का खसरा खतौनी में नाम दर्ज करे प्रशासन-माले



रिपोर्टर अमित कुमार


सकलडीहा इंकलाबी नौजवान सभा व भाकपा माले के नेतृत्व में सलेमपुर में चल रही धरना प्रदर्शन समाप्त होने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को 19वें दिन भी ग्रामीण और महिलाओं ने तहसील व ब्लॉक प्रशासन की मौन सहमति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा आन्दोलन उपेक्षा करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दिया। इस मौके पर जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 600 मीटर इंटर लॉकिंग निर्माण का जिलापंचायत से लोकापर्ण किया गया। पच्चास मीटर भी इंटरलॉकिंग कार्य नही हुआ। अधिकारियों की मिली भगत से लाखों रूपये का काम ठेकेदार हजम कर गये। वर्षो से चौहान बस्ती के लोग आबाद होने के बाद भी उनका नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज नही है। ग्राम सभा की सैकड़ों बीघा जमीन पर गरीबों को आवंटन और व्यायामशाला, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान की मांग किया। 

इस मौके पर विरोध जताने वालों में कामरेड उमानाथ चौहान, शशीकांत सिंह, रमेश राय, रणजीत चौहान, शिवपूजन चौहान, राम राज चौहान, चिखुरी चौहान, दुलारी देवी, बसंती देवी, चंपा देवी, कलावती देवी, नगीना देवी, चंद्रावती देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित रहे अध्यक्षता कामरेड मुन्नीलाल संचालन रामवीर तूफानी गोड ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages