प्राकृतिक खेती और अन्न जनजागरण पर भाजपाईयो ने दिया जोर - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

प्राकृतिक खेती और अन्न जनजागरण पर भाजपाईयो ने दिया जोर


रिपोर्टर /अमित कुमार

कलडीहा भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा सकलडीहा पूर्वी की ओर से सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को प्राकृतिक खेती व श्री अन्न जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने किसानों को मालाफूल पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक खेती मानव समाज के लिये संजीवनी है। प्राकृतिक खेती से पैदावार बढ़ने के साथ स्वस्थ्य समाज की स्थापना होता है। वही भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं और किसानों को मिल रही लाभाकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया। 

अंत में उन्नतशील किसानों को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रंजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह,अरुण तिवारी,रवि प्रताप सिंह, बंटी पांडेय, रवि, दीपक पाठक,रवि पाण्डेय ,रोहित पाण्डेय ,मुराहु बनवासी, श्यामलाल, विफई सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages