बाइक सवार एलएलबी का परीक्षार्थी अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

बाइक सवार एलएलबी का परीक्षार्थी अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल


रिपोर्टर /अमित कुमार

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मुगलसराय मुख्य मार्ग पर एलएलबी की परीक्षा देने सकलडीहा आ रहे परीक्षार्थी की अज्ञात वहान के टक्कर हो जाने से परीक्षार्थी गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।मौके पर आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ इक्कठा हो गई ।वही राहगीरों ने घायल को सड़क पर तड़पडाते देख तुरंत घायल को विपरीत दिशा में जा रहे ऑटो को रोक कर तत्काल ऑटो की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।।वहाँ चिकित्सक डॉ0 बी0के0 प्रसाद ने घायल को तुरंत प्राथमिक इलाज करना शुरू कर दिया।इस दौरान घायल का नाम व पता जानने के लिए घायल के सर्ट से एलएलबी का एडमिट कार्ड पाया गया।


एडमिट कार्ड के आधार से घायल का नाम राहुल गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र बंशीलाल गुप्ता जनपद चन्दौली के बगही गांव निवासी बताया गया।वही घायल के सर में अंदरूनी चोट हो जाने से कान से ब्लड गिरना शुरू होता देख  चिकित्सक ने घायल को तुरंत जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही घायल को जिला अस्पताल ले जाने के लिए काफी देर तक 108 एम्बुलेंस के लिए चिकित्सक को परेशान होना पड़ा। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एम्बुलेंस खड़ी है।जहाँ चिकित्सक द्वारा बार बार 108 एम्बुलेंस को फ़ोन करना शुरू कर दिया।वही लखनऊ से बाहर खड़ी एम्बुलेंस की आईडी देने के वजाय किसी अन्य एम्बुलेंस की आईडी दिया जा रहा था।चिकित्सक के काफी नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी दूर से आने वाले एम्बुलेंस में समय लगेगा।


जिससे मरीज की हालत बिगड़ती जा रही है घायल मरीज को तत्काल इलाज की जरूरत है इस लिए आप मुझे दूर से आने वाले एम्बुलेंस की जगह मेरे स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़ी एम्बुलेंस की आईडी दे।ताकी मरीज को तुरंत जिला पर ले जाया जा सके और तत्काल मरीज का इलाज किया जा सके।चिकित्सक व लखनऊ 108 ऑफिस से फोन द्वारा बाहर खड़ी 108 एम्बुलेंस की आईडी दिए जाने पर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सक के इस प्रयास को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आंये मरीजो ने चिकित्सक डॉ0 बीके0 प्रसाद खूब सराहना करते नजर आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages