रिपोर्टर /अमित कुमार
सकलडीहा केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल पर धरहरा गांव में 24 लाख की लागत से महिला उप स्वास्थ्य केन्द्र का मंगलवार को भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के पहल पर सांसद ने सीएमओं को न्याय पंचायत स्तर पर सुविधा शुरू कराने का निर्देश दिया था।
धरहरा न्याय पंचायत स्तर पर एक भी एडीशनल महिला स्वास्थ्य केन्द्र नही होने पर महिलाओं को डिलेवरी से लेकर टीकाकरण सहित अन्य सुविधा के लिये सकलडीहा सीएचसी जाना पड़ता था। पिछले दिनों ग्राम प्रधान श्वेता सिंह व भाजपा नेता अमित सिंह ने सांसद से मिलकर गांव में स्वास्थ्य केन्द्र बनवाने की मांग किया था।
इस क्रम में शासन द्वारा कानकार सीएसआर योजना अंतर्गत 24 लाख की लागत से हेल्थ सब सेंटर (उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र का शिलान्यास भाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इसके निर्माण से धरहरा सहित आसपास दर्जनों गांव की महिलाओं को काफी सहुलियत मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अमित सिंह; शशिकांत पांडे; बृजेश पांडे; अमित तिवारी; कल्लू सिंह, चन्द्रशेखर राय, विश्वनाथ राम,ट्वींकल पांडे,जिउत चौहान, विजेन्द्र राय, तरूण पांडे, उमेश पाण्डे सहित ग्रामीणों ने सांसद का आभार जताया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें