कानपुर अधिवक्ताओं के समर्थन में संयुक्त बार के वकीलों ने किया नारेबाजी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

कानपुर अधिवक्ताओं के समर्थन में संयुक्त बार के वकीलों ने किया नारेबाजी



रिपोर्टर /अमित कुमार

सकलडीहा कानपुर अधिवक्ताओं के आन्दोलन का समर्थन करते हुए बुधवार को सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओ ने तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिक्ताओं ने मांगे पूरी होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दिया।


सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से कानपुर में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना को लेकर लामबंद है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी के ट्रांसफर व अवमानना नोटिस को वापस लेने की मांग को लेकर अड़े हुए है। इसके साथ ही अधिवक्ता एक्ट लागू करने की मांग उठाया। बार एसोसिएशन सकलडीहा के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि न्यायिक भ्रष्टाचार व अधिवक्ताओं के विरूद्व हो रहें अपमान व अत्याचार पर अंकुश लगाया जाय। 

अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए तहसील गेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में बार अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र,महामंत्री रामअवध सिंह यादव,अजय कुमार सिंह,सुरेश यादव,नितिन तिवारी, पंकज सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, शैलेन्द्र पांडेय,यशवंत यादव,अतुल तिवारी,राजकुमार सिंह,दुर्गेश सिंह,आशुतोष सिंह, मनोज पांडेय, योगेन्द्र मिश्रा,डीपी सैनी, सुभाष सिंह, प्रभु पाठक, दशरथ यादव, नंदलाल कुशवाह, अभय मौर्या, सुरेन्द्र कांत मिश्रा, श्यामजी प्रसाद, जयनारायण, आनंद सहित अन्य उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages