रिपोर्टर /अमित कुमार
सकलडीहा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में बुधवार को शिक्षा जागरूकता के लिए विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड नाटक का मंचन किया। छात्रों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सहित अभिभावक ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्सावर्धन किया।
नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के प्रभारी सहायक अध्यापक अरूण रत्नाकर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से बेहतर सुविधा मिल रहा है। यहां पर नि:शुल्क किताब और बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से खेल और कहानी के माध्यम से बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। डिजिटल क्लास के द्वारा सरकार की विभिन्न बच्चों के उत्सावर्धन योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। छात्राओं के नुक्कड़ नाटक और प्रहसन के माध्यम से सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया। उपस्थित अभिभावकों ने तालिया बजांकर उनका उत्सावर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जमील अहमद,अरुण रत्नाकर, ज्योति भारद्वाज ,धर्मराज प्रसाद ,रविशंकर मौर्य ,प्रमोद सिंह, अखिलेश यादव ,सतीश कुमार ,सुरेश कुमार ,मृत्युंजय ,बनारसी, जितेंद्र यादव, संजय साव ,नेहरू आदि सैकड़ों अभिभावक भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें