रिपोर्टर/ अमित कुमार
सकलडीहा सलेमपुर में धरना स्थल पर अराजक तत्वों की मनमानी को लेकर महिला और ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। बुधवार को इंकलाबी नौजवान सभा और भाकपा मालें की संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीणों ने 21वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रखा। समस्या का समाधान नही होने पर प्रशासन का प्रतीकात्मक पूतला दहन की चेतावनी दिया है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के बल पर अराजक तत्व धरना प्रदर्शन को समाप्त करने की साजिश रच रहे है। इसके बाद भी तहसील और पुलिस प्रशासन के लोग मौन साधे हुए है। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को चेताया कि धरना स्थल पर महिला व ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार हुआ तो इसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। इसके पूर्व वक्ताओं ने मनरेगा मजदूरों का भुगतान, पट्टा आवंटन के नाम पर हुई लाखों की वसूली वापस कराने व व्यायामशाला व शौचालय बनवाने की मांग उठाया। अंत में जिला पंचायत द्वारा आधा अधूरा इंटर लॉकिंग कार्य को पूरा कराने की मांग किया। इस मौके पर धरने पर विरोध जताने वालों में कामरेड शशिकांत सिंह , तूफानी गोंड, राजू चौहान, मुन्नीलाल, शिवपूजन कवि, चिखुरी चौहान, राम राज चौहान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता कामरेड जिऊत विश्वकर्मा, संचालन उमानाथ चौहान ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें