रिपोर्टर /अमित कुमार
सकलडीहा, विकास खंड के अधिकांश गांवों में साफ सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी रोस्टर का बहाना बना रहे है। जबकि रमजान माह होने के बाद भी नालियों व गली की सफाई नहीं दिखती है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है।
बरठी गांव में आबादी हिसाब से पांच सफाई कर्मी नियुक्त किए गए है। लेकिन सफाईकर्मियों की मनमानी के कारण गांव की सफाई नहीं हो पा रही है। गांव में रमजान महीने में भी सफाई नहीं हो रहा है । इसके अलावा नागेपुर, तेन्दुई, टिमिलपुर, सकलडीहा, बलारपुर, पदुमनाथपुर, तेनुवट, चतुर्भुजपुर सहित कई गांवों में जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है और नाली बजबजा रही है। ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर ब्लॉक से रोस्टर निर्धारित होने पर साफ सफाई का दावा किया जाता है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सफाई कर्मियों को नियमित सफाई का निर्देश है। लापरवाही व शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें