रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार यादव ने शनिवार को एक कांफ्रेंस के दौरान बताया कि इस वर्ष जून माह में हीट स्ट्रोक के कारण सबसे ज्यादा पीड़ित बच्चे व बुजुर्ग हो रहे है। इस दौरान उन्होंने ने बताया कि अगर कही किसी गाँव घर मे कोई बच्चा या बुजुर्ग के साथ हिट स्ट्रोक का असर होता है तो वह तत्काल अपने नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुच कर चिकित्सक से मिलकर इलाज कराये व साथ ही चिकित्सक के सही सुझाव से खान पान का विशेष ध्यान दे।वही बताया कि इस चल रहे तपन व लू गर्म हवा जैसी गर्मी से कई तरह की बीमारीया होती है।
इस गर्मी से सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों के बारे में बताया कि जैसे 4वर्ष तक के शिशु व न्यूनतम 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग,या अधिक वजन वाले लोग,या फिर जो लोग अक्कसर किसी बीमारी से जूझ रहे हो ।ऐसे लोग बिना किसी महत्वपूर्ण कार्य के इस तपन धूप में न निकले अगर बाहर निकले तो अपनी सुरक्षा कवच के साथ ही बाहर निकले । व साथ मे बताया कि घरों में फिल्टर पानी व ताजा पानी,हरि सब्जी ,जैसे करेला,लौकी,नेनुवा, परवल का सादा सब्जी जो बिना मसाले का हो।उसकी सब्जी ही इस्तेमाल करे साथ ही अधिक से अधिक खीरा प्याज टमाटर के सलाद का प्रयोग करे साथ ही अधिक से अधिक पानी पिये कम से एक दिन में 4 लीटर पानी का इस्तेमाल जरूर करे आवश्यकता पर इलेक्ट्रॉल की घोल बना कर पीते रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें