गंदगी की अंबार से पटा कस्बा का प्राचीन शिव सरोवर,आक्रोश - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 23 जून 2023

गंदगी की अंबार से पटा कस्बा का प्राचीन शिव सरोवर,आक्रोश


रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर कूड़ा करकट के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। कस्बावासियों ने प्राचीन शिव सरोवर की साफ सफाई कराने की मांग किया है। जबकि केन्द्रीय मंत्री व सांसद के प्रयास से मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत सरोवर का सुंदरीकरण पच्चास लाख रूपये खर्च कर पूर्व में कराया गया था। सरोवर की स्थिती देखकर लोगों में भारी आक्रोश है।


सैकड़ों वर्ष कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर पर महिलायें डाला छठ, जीयूतिया वर्त, नवरात्र आदि धार्मिक त्योहारों पर पूजा पाठ का कार्यक्रम होता है। 

कस्बावासियों की मांग पर केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सरोवर का पच्चास लाख में सुंदरीकरण और घाट का निर्माण पूर्व में कराया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही सरोवर के चारों ओर कूड़ा करकट से पाट दिये जाने से कूड़ा का अंबार लग गया है। जिसे लेकर कस्बावासियों में भारी आक्रोश है। व्यापारी नेता पवन वर्मा, विजय कुमार, संजय,प्रमोद गुप्त द्वारा पंचायत विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मौन साधे हुए है। उधर ज्वाइंट बीडीओ केके सिंह ने बताया कि सरोवर के साफ सफाई सहित अन्य कार्य के लिये आईडी जारी होगया है। शीध्र ही सरोवर नये स्वरूप में दिखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages