रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के गृह नगर में कस्बावासी लम्बे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे है। केन्द्रीय मंत्री व सांसद की निर्देश के बाद भी जल निकासी की प्रमुख समस्या से कस्बावासी और राहगीरों को राहत मिल नही रहा है। गुरूवार को पहली बरसात में ही मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाने वाली मार्ग झील में तब्दील होगया है। जल निकासी की व्यवस्था नही होने पर कस्बावासियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताया है। समस्या से निजात नही मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
कस्बावासियों का आरोप है कि टिमिलपुर और नागेपुर गांव सभा की प्रमुख नाला व बाहा पाट दिया गया है। समस्या होने के बाद भी प्रधान प्रतिनिधि मौन साधे हुए है। नाला निर्माण और साफ सफाई के नाम पर लाखों रूपये खर्च किया जा रहा है। इसके बाद भी जल निकासी की समस्या बनी हुई। पहली बरसात में सकलडीहा चंदौली मार्ग और कस्बा की भीतरी मार्ग झील के रूप में तब्दील होगया है। पैदल राहगीर से लेकर कस्बावासी ब्लॉक और तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताया। कस्बावासियों ने जलभरॉव की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। उधर बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि रोस्टर लगाकर साफ सफाई अभियान कराया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें