बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा: सीओ - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 28 जून 2023

बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा: सीओ


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा बकरीद और सावन माह को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मुस्लिम बस्ती और कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों केा शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील किया।

आगामी दिनों बकरीद का पर्व है। इसके बाद सावन माह शुरू हो जायेगा। इसको लेकर शासन की ओर से चौकसी बरतने का निर्देश है। एसपी के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार राय ने सकलडीहा कस्बा के मुस्लिम बस्ती से लेकर नागेपुर, तेन्दुई, टिमिलपुर और ईटवा सधन तिराहा मार्ग पर पैदल मार्च किया। मुस्लिम बस्तीयों में अफवाहों को ध्यान नही देते हुए शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील किया। इसके साथ ही बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक मस्जिदों में मनाने की अपील किया। अंत में सीओ राजेश कुमार राय ने मंदिर और कांवरियों की सूची तैयार कर सावन माह की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। इस मौके पर केातवाल विमलेश कुमार मौर्य, महिला दरोगा मीरा यादव, मोहन प्रसाद, संजीत, दिनेश, संदीप, विजय पाठक, अनिता, नेहा सहित अन्य पुलिस कर्मी और पीआरबी पुलिस मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages