शांतिपूर्वक जामा और छोटी मस्जिद पर पढ़ी गयी बकरीद की नमाज - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 30 जून 2023

शांतिपूर्वक जामा और छोटी मस्जिद पर पढ़ी गयी बकरीद की नमाज

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा कस्बा के जामा मस्जिद और छोटी मस्जिद पर बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ा गया। इस दौरान एसडीएम मनोज पाठक सीओ राजेश कुमार राय और तहसीलदार विकासधर दूबे क्षेत्र में टीम के साथ भ्रमण शील रहे।
बकरीद की नमाज को लेकर सकलडीहा, बथावर, चतुर्भुजपुर, बरठी, नौरंगाबाद, तुलसी आश्रम, नईबाजार सहित अन्य कस्बा में सुबह से ही मस्जिदों पर मुस्लिम बंधु जुटने लगे थे। सात बजे से बकरीद की नमाज इमाम द्वारा शुरू कराया गया। साढ़े सात बजे के बाद नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम बंधु एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया। कस्बा में विभिन्न प्रकार की मिठाईयां और बारा इमरती सहित अन्य सामान की खरीदारी किया।


बकरीद की नमाज को लेकर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ राजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। इस मौके पर तहसीलदार विकास धर दूबे, कोतवाल विमलेश मौर्या, इमाम गुलाम रब्बानी,डा. अकबर, डा.शाह आलम, हाजी जोखू सिद्दीकी, अरमान, रौशन अली, हलीम, इकरामुद्दीन,नासिर, मुबारक मास्टर, शौकत चौधरी, इजहार, भोदू, इसरार,साबिर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages