पुलिस व राजस्व टीम को जान से मारने की प्रयास में चार पर मुकदमा दर्ज - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 30 जून 2023

पुलिस व राजस्व टीम को जान से मारने की प्रयास में चार पर मुकदमा दर्ज



रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी बालू खनन माफियाओं का हौसला बुलंद है। गुरूवार को सुबह एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय तहसीलदार विकासधर दूबे पुलिस फोर्स के साथ बकरीद की नमाज को लेकर क्षेत्र में थे। इसी दौरान तहसीलदार विकासधर दूबे और कोतवाल नौरंगाबाद से नईबाजार की ओर जाते समय मनियारपुर फुल्ली मार्ग से चार ओवर लोड बालू लदी बोगा ट्रैक्टर को पकड़कर थाने ले आ रहे थे। टै्रक्टर चालकों ने जाने से मारने की नियत से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगे। टै्रक्टर पर बैठे पुलिस कर्मी और राजस्व कमि्रयों ने कूद कर अपनी जान बचाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए वाहनों को सीज कराया। वही मौका देख टै्रक्टर चालक फरार हो गये। पुलिस ने चार ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर दबीश शुरू कर दिया है।
एसडीएम मनोज पाठक सीओ राजेश कुमार राय तहसीलदार विकासधर दूबे और कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य पुलिस और राजस्व टीम के साथ बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अलग अलग क्षेत्र में भ्रमण धूम रहे थे। 



तहसीलदार विकास धर दूबे और कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या सकलडीहा से नौरंगाबाद नमाज अदा कराने के बाद नईबाजार जा रहे थे। इसी बीच खोर के रास्ते से होकर ओवर लोड बालू टै्रक्टर बोगा मनियारपुर फुल्ली नहर मार्ग से होकर सकलडीहा की ओर आ रही थी।  पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम घेराबंदी कर चार टै्रक्टरों को चालक के साथ पकड़ लिया। कागजात नही दिखाने पर टै्रक्टर पर गार्ड और राजस्व कर्मियों केा बैठाकर आगे आगे अधिकारियो की वाहन चल रही थी। टै्रक्टर चालकों ने पुलिस व राजस्व टीम को जान से मारने की नियत से तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने लगे। टै्रक्टर पर बैठे पुलिस कर्मी और राजस्व टीम के चिल्लाते हुए चलती टै्रक्टर से कूद पड़े। वही तीन चालकों ने खेत में गाड़ी कूदाते हुए गाड़ी छोड़  भाग निकले। एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए सभी वाहनों को जेसीबी से थाने लाया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने पुलिस और राजस्व टीम पर जान से मारने की नियत पर चार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages