रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के ऊपर कातिलाना हमला को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। गुरूवार को भाकपा माले के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालते हुए डा. आम्बेडकर तिराहे पर सभा कर विरोध जताया। हमला करने वाले अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह ने कहा कि सहारनपुर के अंदर दलितों गरीबों का हमला जब बढ़ रहा था। तब भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण दलितों की आवाज बन कर सत्ता को चुनौती देने लगे । उनके साहस को देखकर देशभर में गरीबों दलितों के नौजवानों ने भीम आर्मी चीफ का मनोबल बढ़ा है।
उन्होंने छात्र आंदोलन से लेकर नौजवानों के सवाल पर बेरोजगारी का आंदोलन दिल्ली में लड़ रही महिला खिलाड़ियों का मजबूती से समर्थन किया। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था का दुहाई देता है। वही दूसरी ओर आये दिन सरेआम हमला होने कानून व्यवस्था का पोल खोल रहा है। वही अन्य वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा जी जा रही है। नफरत की आग में जल रहा मणिपुर अब तक हजारों लोगों को खो चुका है । लोगों के घर जलाए जा रहे हैं । परंतु इस सवाल पर केन्द्र की सरकार चुप्पी साधे हुए हैं । 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी देश को दंगों की आग में झोंक कर जीतना चाहती है । लेकिन भारत की जनता सरकार की इस मंसूबे को चकनाचूर करते हुए देश की कुर्सी से बाहर का रास्ता दिखाएगी । भाकपा माले जनता की इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगी। इस मौके पर रमेश राय, सारनाथ राय, श्याम देई, तेजू राय, मुन्नीलाल, चंद्रावती देवी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाकपा माले ब्लॉक सचिव कामरेड उमानाथ चौहान ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें