रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा उकनीबीरम राय से तुलसीआश्रम की ओर जाने वाली मार्ग लम्बे समय से जर्जर है। इसको लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था। गुरूवार को लोक निर्माण बिभाग प्रातींय खण्ड मुगलसराय के अवर अभिंयता ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव किसानों के साथ मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। शीध्र ही मार्ग निर्माण का भरोशा दिया।
उकनीबीरम राय से खोर ओनालव, मनियारपुर, बरठी, तुलसीआश्रम की ओर जाने वाली मार्ग लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है। बरसात के दिनों में घूटने भर पानी लग जाता है। सुबह शाम आये दिन आने जाने वाले राहगीर और छात्र गिरकर चोटिल हो रहे थे। इसको लेकर कई बार से ग्रामीणों ने मांग व विरोध जताया। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए थे। पूर्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सड़क मरम्मत की मांग उठाया था। इस क्रम में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मनमन सिंह के साथ अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रातींय खण्ड मुगलसराय के ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव उकनीबीरम राय पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। ग्रामीणो को शीध्र ही सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने का भरोशा दिया। इस मौके पर मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्टू पाल, खिचड़ू पाल ,अखिलेश यादव उर्फ गोलू, राजू पाल ,सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें