रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा स्थित भोजापुर बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को चंद्रयान-3 के सकुशल सफलता के लिए विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने ईश्वर से प्रार्थना की और साथ ही चंद्रयान-3 की आकृति बनाकर इसरो के वैज्ञानिकों को एवं देशवासियों को विद्यालय परिसर में शंख बजा कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विद्यालय के चेयर मैन श्री बिरजू अग्रहरी ने बताया की विद्यालय के सभी छात्र ,छात्राओं को चंद्रयान 3 को लेकर काफी उत्साहित है। वही सभी छात्रों को बुद्धवार के शाम में राष्ट्रीय चैनल पर सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
वही उन्होंने कहा की हमें गर्व है अपने देश के वैज्ञानिकों के ऊपर व साथ ही प्रधानमंत्री को भी धन्यावाद दिया।इसी क्रम में प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जी हमेशा अपने देश के वैज्ञानिकों का उत्साह वर्धन करते रहते है। वही चंद्रयान-3 के बारे में विस्तृत जानकारी अन्य सभी छात्रों को दी गई।इस दौरान विद्यालय के राघवेंद्र द्विवेदी, मंजू, संगीता, चंदन, राजीव सिंह विनोद,अविनाश, शदा, शबाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें