जिला व ब्लॉक उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिसअधीक्षक से की मुलाकात - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

जिला व ब्लॉक उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिसअधीक्षक से की मुलाकात

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिले के नवागत एसपी डॉक्टर अनिल कुमार से जिला व ब्लॉक उद्योग व्यापार मंडल की सभी व्यापार मंडल अध्यक्षों के साथ सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यापार मंडल अध्यक्षों द्वारा नवागत एसपी का फूल मालाओं के साथ स्वागत सत्कार किया गया। वही सकलडीहा ग्राम सभा में व्यापारियों को हो रही विभिन्न प्रकार की परेशानियों को देखते हुए कई बिंदुओं पर गहनता पूर्वक चर्चा भी की गई। जिस पर नवागत एसपी डॉ अनिल कुमार ने सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिया।




इसी क्रम में सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ,व्यापार मंडल संरक्षक दिलीप गुप्ता,रत्नेश कुमार डब्लू द्वारा नवागत एसपी से मुख्य बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई।जिसमें सकलडीहा तिराहे पर ठेला खुमचा व्यापारियों के स्थान चिन्हित करने के क्रम में। जीससे हमारे पटरी व्यवसाईयों का प्रशासन द्वारा शोषण न हो सके। वही सवारी भरने वाले वाहन जो आरे तिरछे गाड़ियां खड़ा कर सवारी भरने का कार्य करते हैं उनके लिए भी स्थान निर्धारित करना। जिससे जाम की समस्या से निजात के साथ आवा जही में किसी प्रकार की परेशानी ना उत्पन्न हो। वही कई अन्य बिंदुओं पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के साथ अन्य अधिकारियों से चर्चा की गई। जिस पर नवागत एसपी ने इन सभी व्यापारियों को प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages