रिपोर्टर/अमित कुमार। सकलडीहा उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देश पर शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने को लेकर जोरो पर कार्य कर रहा है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने की निर्देश दे रहे हैं ।इसी क्रम में डायट प्राचार्य माया सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय हरिशंकरपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय दुल्हीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की भौतिक दशाओं, नामांकन स्थिति,पंजिका रखरखाव,साफ,सफाई एवं शिक्षण की प्रगति की जानकारी लिया।
इस दौरान निरीक्षण टीम ने शिक्षकों को शिक्षक डायरी के विकास, पाठ योजना, के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप की सूचनाओं के साझा करने व प्रिंट रिच सामग्री के कक्षावार प्रदर्शन, टीएलएम के प्रयोग,बच्चों को होमवर्क प्रदान करने,लर्निंग कॉर्नर के विकास सम्बन्धी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वही प्राचार्या ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नियामताबाद का भी औचक निरीक्षण किया।जिसके अन्तर्गत स्मार्ट कक्ष, पुस्तकालय,शयन-कक्ष, किचन का अवलोकन किया। बच्चों द्वारा किए गये संकलन नानी, दादी की कहानियों व मातृभाषा पर आधारित डिक्शनरी के विकास हेतु उन्होंने प्रोत्साहित किया। इस दौरान निरीक्षण टीम में डा० जितेन्द्र सिंह,श्रीमती लिली श्रीवास्तव,राजेश कुमार सिंह व मोहनलाल गुप्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें