रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा विकास खण्ड में कार्यरत रोजगार सेवकों ने गुरुवार को ग्राम रोजगार एकता संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में स्थानीय ब्लाक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।वही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ केके सिंह को सौपा।इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गयीं घोषणाओं को लागू करने की भी बात कही।
रोजगार सेवक संघ के मंडल अध्यक्ष भवेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बीते लंबे समय से रोजगार सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार व शासन को अवगत कराते आ रहे है।यहा तक कि कई बार आंदोलन भी किया गया।जिसपर मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में आयोजित सम्मेलन मे रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों को लेकर विभिन्न घोषणा की थी।लेकिन विडंबना यह है कि उसको आज तक लागू ही नहीं किया गया।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर आठ सूत्रीय मांग जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा ग्राम रोजगार सेवको व मनरेगा कार्मियो के सम्बन्ध मे की गयी घोषणाएं लागू हो, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश की तरह वेतनमान मानदेय में बढ़ोत्तरी, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत का कोटा ग्राम रोजगार सेवक के लिए आरक्षित किया जाय।
ग्राम रोजगार सेवको से मूल ग्राम पंचायत के साथ-साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में भी कार्य लिया जाय एवं मनरेगा की यूजर आई०डी० पासवर्ड सिर्फ ग्राम रोजगार सेवको को ही दिया जाय, कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा में समायोजित किया जाय, ग्राम रोजगार सेवको को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय व पदनाम ग्राम विकास सहायक किया जाए।पूर्व वित्तीय वर्षों का बकाया मानदेय दिया जाय।बीडीओ केके सिंह ने पत्रक से शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया।इस मौके पर भवेश कुमार त्रिपाठी,चंदन सिंह,जितेंद्र तिवारी,सत्येंद्र,मोनू सिंह सहित अन्य उपस्थित रोजगार सेवक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें