काशी से अयोध्या के बीच चलेंगी AC इलेक्ट्रिक बसें - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

काशी से अयोध्या के बीच चलेंगी AC इलेक्ट्रिक बसें


रिपोर्टर/अमित कुमार

उत्तर प्रदेश सरकार राम नगरी अयोध्या और शिव नगरी काशी के बीच लगातर पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में जल्द ही काशी से अयोध्या के बीच 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसका डीपीआर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने तैयार कर लिया है, जल्द ही रुट फाइनल होने के बाद बसों का आवगमन शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। बता दें कि अगले साल जनवरी में ही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी होनी है ऐसे में राम जन्म भूमि जाने वालों की संख्या में वृद्धि होगी।

पहले से चल रही हैं 5 बसें


इस सम्बन्ध में वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि वाराणसी से अयोध्या के लिए अभी 5 बसें चल रहीं हैं। इसमें अब योगी सरकार की पहल में इजाफा किया जा रहा है। जल्द ही बसों की संख्या 40 की जाएगी। इसका खाका खींच लिया गया है। जल्द ही शासन से बसें मिलने के बाद इन बसों का संचालन शरू कर दिया जाएगा।

अयोध्या में भव्य मंदिर का दर्शन होगा सुलभ

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का तेजी से निर्माण हो रहा है। भव्य मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन अभी से काशी से बढ़ गया है। इसे देखते हुए वाराणसी से 40 बसें चलाने की योजना है। इसमें 15 वातानुकूलित और 25 नॉन AC बसें चलेंगी। उन्होंने बताया कि ये बसें दिन भर में जाकर वापस भी आ जाएंगी और बसों का संचालन 24 घंटे किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages