दो अलग अलग जगहों से दिनदहाड़े बैंक के सामने से साइकिल हुई चोरी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

दो अलग अलग जगहों से दिनदहाड़े बैंक के सामने से साइकिल हुई चोरी


रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा कस्बा स्थित सोमवार की अलसुबह यूनियन बैंक के सामने से चोरों ने दिनदहाड़े ग्राहक का साइकिल उड़ा दिया ।वही कुछ देर बाद जब बैंक में अपने कार्य कर युवक बाहर आया तो देखा कि साइकिल नदारत रहा।जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित युवक यूनियन बैंक में अपने निजी कार्य वस गया हुआ था।बताते चले कि कस्बा के ही एक व्यापारी के यहां मजदूरी करने वाले कर्मचारी ने अपनी साइकिल बाहर खड़ा कर बैंक के अंदर  गया काम निपटाने के बाद आकर बाहर देखा तो साइकिल नदारद  रहा।इस दौरान युवक ने वही हो हल्ला मचाने लगा थोड़ी ही देर होते लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई।घटना की जानकारी हुई जबकि बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस व गार्ड मौजूद रहे इसके बावजूद भी चोर साइकिल चोरी करने में सफल रहा।दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में डर का संशय बना हुआ है।

कस्बा सकलडीहा में चोरी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है विगत एक माह पहले भी एक ही रात में  सकलडीहा कस्बे व बथावर के कई घरों में भीसड चोरी की घटना घटी थी जो आज तक कोतवाली पुलिस खुलासा नही कर पाई अभी फिर सोमवार को बैंक के पास से साइकिल चोरी तो दूसरी तरफ कस्बे के ही साई जीन्स कलेक्शन कपड़े की दुकान में घुस कर लगभग सत्तर हजार चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है कस्बे में हो रही लगातार चोरियों से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि चोरियों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी मामले की जांच की जा रही है जल्द ही चोरियों का खुलासा कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages