मिनिंग क्विज में अभिषेक आर्या व मेहदी कम्पटीशन में सोनी सिंह ने मारी बाज़ी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

मिनिंग क्विज में अभिषेक आर्या व मेहदी कम्पटीशन में सोनी सिंह ने मारी बाज़ी

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा भोजापुर डॉक्टर अम्बेडकर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय मीनिंग क्विज व मेहदी कम्पटीशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस दौरान मेहदी प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न छात्र,छात्राओं ने भाग लिया।वही मेहदी कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा सोनी सिंह,व कक्षा 6 की छात्रा खुशी यादव ने बाजी मारी व दूसरे स्थान पर कक्षा दसवीं की छात्रा दिप ज्योतिका व कक्षा 5 की छात्रा इतिशा सिंह ने बाजी मारी वही तीसरे स्थान पर कक्षा 9  की छात्रा साक्षी यादव व कक्षा 6 की छात्रा मुस्कान परवीन को विजेता घोषित किया गया।






वही दूसरी तरफ मीनिंग क्विज कम्पटीशन में प्रथम स्थान पर कक्षा दसवीं के छात्र अभिषेक आर्या व दूसरे स्थान पर कक्षा 8 की छात्रा प्रिया मौर्या ने बाज़ी मार कर जीत हासिल किया।इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं में कम्पटीशन को देख काफी हर्ष का माहौल रहा।इस मौके पर डॉ0अम्बेडकर विद्यायल के संरक्षक आर0के0प्रसाद व प्रधानाचार्य रवि कुमार के साथ ही विद्यालय के शिक्षक बृजमोहन,संदीप कुमार,उदय कुमार,लीलावती पांडेय,राजीव यादव, पंकज यादव,रमेंश कुमार,शैलेंद्र सिंह,सुनील,राहुल,हरिओम,हरिकेश,
जयप्रकाश, चिंता देवी,सरिता यादव,वंदना सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages