रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा तहसील क्षषेत्र के बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव के लक्षनपुर गांव की महिलाओं ने गुरूवार को तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों नेे आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा आने जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। आक्रोशित महिलाओं ने एसडीएम को पत्रक देते हुए गांव की रास्ता बहाल कराने की मांग किया। एसडीएम मनोज पाठक ने बलुआ एसओ को मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलवाने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा रास्ता को बंद कर दिया गया है। जो वर्षो से गांव का प्रमुख मार्ग था। रास्ता बंद कर खेत में मिला दी गयी है। इससे गांव की महिला बच्चे और बुर्जुगों केा आने जाने में काफी समस्या हो रही है। बंद रास्ता को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर गांव की आने जाने वाली सार्वजनिक मार्ग को खोलवाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
अंत में एसउीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाया। एसडीएम ने बलुआ एसओ के माध्यम से समस्या का स्थायी समाधान कराने का भरोशा देते हुए महिलाओ को समझा बुझाकर वापस भेजा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में रमेश राय, सुमन, सहतीराम,धर्मशीला, निर्मला, बिंदू, संध्या पांडेय, इन्द्रावती, सुनीता, पूनम, प्रभा,श्रीकांत, अजय अंकित, बीरेन्द्र, गनेश, चन्द्रकांत, प्रमोद, सियाराम राय, प्रकाश वर्मा, तोता आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें