रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गुरूवार को सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय तृतीय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कृत्यों पर भी प्रकाश डाला गया। तिरंगा यात्रा पूरे कस्बा में भ्रमण किया। वही बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ईटवा की ओर से छात्रों ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक चन्द्रधर दिक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बदौलत हमे आज आजादी मिली है। इस देश के आन बान और शान देश के सेनानी है। इसके पूर्व तिरंगा यात्रा कस्बा से लेकर तहसील और थाने से होकर पूरे कस्बा में भ्रमण किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हिमांशु पांडेय, चन्द्रधर दीक्षित, संजय सिंह,अरुण रत्नाकर, शशीधर चौबे, ज्योति भारद्वाज, जमील अहमद, सतीश, सुरेश ,मृत्युंजय ,धर्मराज सहित अन्य विद्यालय के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
वही डायट प्रशासन की ओर से प्राचार्य डा. माया सिंह के नेतृत्व में अमृत कलश स्थापित किया गया। इसके बाद प्रशिक्षुओं केसाथ पूरे कस्बा में विभिन्न मार्ग से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर डॉ० रोशन कुमार सिंह, डॉ० रामानंद कुमार, डॉ जितेन्द्र सिंह, डॉ राजश्री सिंह, डॉ स्वाती सिंह, बिजेंद्र भारती, जयंत यादव, केदार यादव, हरिवंश यादव, अज़हर सईद, कमर अयूब, रमाशंकर यादव, मोहन गुप्ता, चंद्रधर दीक्षित व डीएलएड प्रशिक्षु पूजा, मनीष, सुशील, अंजलि, दीक्षा, कोमल, वैश, आशीष सहित विभिन्न प्रशिक्षुओं ने ओजपूर्ण एवं देशभक्ति पर आधारित नारों एवं होर्डिंग्स के माध्यम से सक्रिय प्रतिभाग किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें