तहसील से लेकर ब्लॉक तक आजादी का मना जश्न - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

तहसील से लेकर ब्लॉक तक आजादी का मना जश्न


रिपोर्टर/अमित कुमार


सकलडीहा आजादी के अमृत महोत्वस पर सरकारी कार्यालयों पर धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 तहसील मुख्यालय पर एसडीएम मनोज पाठक और तहसीलदार विकासधर दूबे सहित अन्य अधिकारी और अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से आजादी का जश्न मनाया। इस मौके पर तहसीलदार विकास धर,सीओ राजेश कुमार राय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, आरिफ अंसारी, प्रभुनाथ यादव, बार अध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजय सिंह , पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। 

वही ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ केके सिंह और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण झंडा रोहण के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर झंडा रोहण किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, पवन दूबे, गणेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

सीडीपीओ कार्यालय पर अवधेश सिंह ने झंडा रोहण किया। अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर तहसीलदार विकासधर दूबे व प्रबंधक विरेन्द्र पांडेय ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर देवेन्द्र दत्त पांडेय, रामनिवास पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages