शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने मचाया धमाल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने मचाया धमाल

 


रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा आजादी के76 वें वर्षगांठ के समापन पर धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों पर धूमधाम के साथ झंडा रोहण सहित विभन्नि प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौध रोपण का आयोजन हुआ। सकलडीहा पीजी कॉलेज पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने झंडा रोहण किया। इसके बाद विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 





वही जिला शिक्षा एंव  प्रशिक्षण संस्थान डायट पर डा.माया सिंह ने झंडा रोहण किया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री के झंडा रोहण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया।वही सकलडीहा इंटर कॉलेज में डा. एस के लाल व लेफ्टिनेट सत्यमूर्ति द्वारा छात्र छात्रा व एनसीसी कैडेटस के छात्रों के साथ झंडा रोहण किया गया। बीआरसी धरहरा में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय, व अमर ज्योति सेवा केंद्र मनिहरा बच्चों ने झंडारोहण के दौरान उप जिलाधिकारी के स्वागत में स्वागत गीत वह राष्ट्र पर कला प्रदर्शन किया इस मौकेे पर ज्ञान प्रकाश,कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर संध्या,अकाश मौर्य।कविता सांबा चिंतामणि कालिंदी सिस्टर जाया सिस्टर पुष्पम एवं 




अम्बेडकर विद्यालय भोजापुर में प्रिसिंपल रवि कुमार और प्रबंधक इन्द्रावती प्रसाद, बृजनंदनी कांवेट स्कूल भोजापुर में प्रिंसिपल आशुतोष त्रिपाठी व प्रबंधक बिरजू अग्रहरी, अम्ब्रोसिया स्कूल ताजपुर में प्रिंसिपल अरविंद सिंह व निदेशक अरूण सिंह के नेतृत्व में झंडा रोहण हुआ। बाबा कालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक बृजेश बरेली ने झंडा रोहण किया। चन्द्रावती मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रबंधक शिवाजी लाल व आशीष श्रीवास्तव,प्राथमिक विद्यालय सकलडीहा ग्राम प्रधान मंजू वर्मा व प्रधानाध्यापक हिमांशु पांडेय, चन्द्रधर दीक्षित व संजय सिंह,संगीया जायसवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्त आदि शिक्षकों  बच्चों के साथ झंडा रोहण किया।




पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में प्रधानाध्यापक जमील अहमद और शिक्षक अरूण कुमार रत्नाकर ने झंडा रोहण किया।वही सकलडीहा आदर्श बाल शिक्षा निकेतन प्रिंसिपल छोटे लाल ने झन्दा रोहण के दौरान बच्चों ने नृत्यकला व संगीत डांस का कार्यक्रम किया।इस मौके पर ज्योति भारद्वाज, निठोहर सत्यार्थी,भाई राम, कमलेश यादव, अजय यादव सहित अन्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages