रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा टिमिलपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय सकलडीहा में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान ब्लॉक ईकाई का सर्व सम्मत से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की ओर से मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कम्पोजिट विद्यालय सकलडीहा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक ईकाई का गठन को लेकर तैयारी जारी रहा। बच्चों की छुट्टी होने के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव की प्रकि्रया शुरू किया गया। काफी देर के बाद सर्व सम्मत से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्मपन कराया गया। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष पद हरिशंकर मिश्रा को पुन: अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता जाहिर किया। इसके अलावा महामंत्री पद पर धीरज शाह, कोषाध्यक्ष इम्तियाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय, अरूणेंन्द्र प्रताप सिंह को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इनके अलावा कविता जायसवाल, राकेश सिंह ,मनीष सिंह, अभय सिंह व कृष्ण कांत पांडेय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रविशंकर मिश्रा व यशवंत सिंह यादव को संयुक्त मंत्री बनाया गया। शिवाजी सिंह,सतसिंह मौर्य, रणधीर आनंद को ब्लॉक प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अजय सिंह व जिला महामंत्री इम्तियाज खां ने मालाफूल पहनाते हुए सम्मानित किया। प्रत्येक माह के दस तारीख को बैठक कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद गुप्त, हर्षवर्धन सिंह,आदित्य राजा, अरविंद उपाध्याय, विकल जायसवाल, बलवंत यादव, दिनेश रस्तोगी ,कृष्णकांत पांडे, राकेश चौरसिया, प्रशांत कुमार,आदित्य सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें