सकलडीहा छात्र छात्राओं की सहुलियत के लिये उड़ान पॉलिसी के तहत बैंकों में खाता खोलने का निर्देश हुआ है। इस क्रम में मंगलवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज में स्टेट बैंक की ओर से कार्याशाला के माध्यम से जागरूक करते हुए दर्जनों छात्रों का खाता खोला गया। इसके साथ ही डिजिटल बैंक के बारे में जानकारी दी गयी।
सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजना के तहत छात्र छात्राओं को स्कालर शीप सहित अन्य लाभ दिया जाता है। इसके लिये बैंकों का छात्रों को खाता खोलवाने में काफी समय लग जाता है। समय से खाता नही खुलने पर छात्र योजनाओं से वंचित हो जाते है। शासन की ओर से उड़ान पॉलिसी के तहत छात्रों का खाता खोलने का निर्देश हुआ है।
इसके साथ ही ऑन लाइन फ्राड से बचने के लिये जागरूक किया गया। इस बाबत बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि छात्रों का खाता खोलने के लिये अनावश्यक रूप से परेशान नही होना पड़ेगा। घर बैठे बैंकिग सेवा का लाभ ले सकते है। इस मौके पर डेस्क ऑफिसर जय प्रकाश भगत,अभिषेक पांडेय,रवि कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें