रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को दो दिवसीय नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न बिंदूओं पर शैक्षिक उन्नयन पर बल दिया गया। अंत में संदर्भदाताओं को प्रमाण पत्र विरतण किया गया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्राथमिक विद्यालय बरहौली के शिक्षक गोविंद तिवारी द्वारा प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण पर फीडबैक के साथ शुरूआत किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के शिक्षकों हेतु उपयोगिता पर विचार भी साझा किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन जयंत कुमार सिंह द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। द्वितीय सत्र में संदर्भ दाता केदार सिंह यादव द्वारा मानवीय संसाधन के विभिन्न संचार स्रोतों पर अपने विचार व्यक्त किए।
हरिवंश यादव द्वारा तृतीय सत्र में स्वयंसेवी शिक्षक द्वारा शिक्षार्थी का आकलन, समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सत्र के समापन पर प्राचार्य डॉ माया सिंह ने शिक्षकों के भावनात्मक एवं चारित्रिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर देने पर बल दिया। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाताओं को धरातल पर उनकी भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आपको अपने अनुसार नहीं बल्कि स्वयंसेवी शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण देना होगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को डायट संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ रामानंद कुमार, डॉ जितेन्द्र सिंह, बिजेंद्र भारती, कमर अयूब, संतोष कुमार, प्रवीण राय सहित सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मो० अज़हर सईद द्वार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें