रिपोर्टर/अमित कुमार। सकलडीहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पांच वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों की गंभीर बिमारी से इलाज की नि:शुल्क सुविधा है। सकलडीहा सीएचसी के माध्यम से तीन गांव के गरीब परिवार के तीन बच्चों का करीब 15 से 18 लाख रूपये खर्च करके नि:शुल्क इलाज कराया गया। आरबीएस के टीम की इस पहल से गरीब परिवार में खुशी लौटा है।
सकलडीहा तहसील के हरिहरपुर की 5 वर्षीय देव लक्ष्मी, नरैना का पांच वर्षीय अश्वनी, और संघती गांव के 5 वर्षीय सोनाली बचपन से मूकवाधिर है। इन्हें कान से नही सुनायी देने पर परिवार के लोग चिंतित थे। सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव के निर्देश पर आरबीएसके टीम तीनों गांव में पहुंचकर बच्चों की जांच पड़ताल किया। इसके बाद सीएचसी पर बुलाकर इन बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पंजीयन कर लखनऊ में नि:शुल्क कोक्लियर इंप्लॉट मशीन लगवाया। आरबीएसके टीम प्रभारी डा. दरख्शा ने बताया कि कोक्लियर इंप्लॉट लगने से बच्चों को थोड़ी थोड़ी सुनायी देने लगा है। इस मौके पर डा.डीके सिंह, अनीता, विक्रम प्रताप सिंह आरबीएस के टीम मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें