ओवर लोड वाहनों के कारण सिचाई विभाग की टूटी पुलिया - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

ओवर लोड वाहनों के कारण सिचाई विभाग की टूटी पुलिया

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा ओवरलोड बालू वाहनों के चलने से गांव की लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके बाद भी पुलिस और खनन विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। पपौरा गांव में लाखों की लागत से बनी सड़क और पुलिया ओवर लोड वाहन के कारण क्षतिग्रस्त होगया है। जिससे आये दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने वाहनों पर रोक लगाते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बालू लदी ओवर लोड टै्रक्टर गांव के लिंक मार्ग को क्षति ग्रस्त कर रहे है। जिसके कारण पपौरा, अमावल चतुर्भुजपुर, अमावल रैपुरा खोर मार्ग, तुलसीआश्रम धीना , ईटवा ओरवा, उकनीबीरम राय मार्ग सहित कई लिंक मार्ग जर्जर होगया है। यहां तक कई गांव की छोटी पुलिया भी क्षतिग्रस्त होगया है। गांव के पप्पू सिंह, बासदेव, मुन्ना, पंचम, मंटू, विकास यादव,मनमन सिंह ने जिला प्रशासन से ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग किया है। समस्या का समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages