चन्दौली वाया सैदपुर सड़क चौड़ीकरण की चपेट में डेढ़ हजार भू स्वामी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

चन्दौली वाया सैदपुर सड़क चौड़ीकरण की चपेट में डेढ़ हजार भू स्वामी

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा चंदौली से सकलडीहा वाया चहनिया सैदपुर सड़क फोर लेन का निर्माण कार्य तेजी से शुरू है। सड़क के दोनों ओर करीब तीन दर्जन से अधिक गांव के लोग शामिल है। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के करीब डेढ़ हजार भू स्वामी सड़क चौड़ीकरण की चपेटे में है। पीडब्ल्यूडी विभाग की चेतावनी के बाद भू स्वामियों में खलबली मचा हुआ है। भू स्वामी अपनी बहुमंजिला भूमि को स्वंय तोड़ने में जुट गये है।
चंदौली से सैदपुर तक सड़क निर्माण में कुल अबतक 38 गांव चिन्हित किया गया है। जिसमें 29 गांव की भूमि स्वामी चौड़ीकरण की चपेट से बाहर है। करीब नौ से दस गांव फगुईया, नागेपुर, तेन्दुई, खड़ेहरा,पपौरा, खंडवारी,मझिलेपुर, नदेसर,मारूफपुर, हसनपुर आदि गांव के लोग जो मुख्य मार्ग पर है। उनकी करीब 135 गांटा की भूमि 1428 भूमि स्वामियों की भूमि चौड़ीकरण की चपेटे में है।जिसको चिन्हित करते हुए विभाग द्वारा नोटिस दे दिया गया है। विभागीय नोटिस के कारण भू स्वामियों में खलबली मची हुई है। पूर्व में बनी बहुमंजिला इमारत को स्वंय तोड़ने में जुट गये है। वही तहसील प्रशासन ने बताया कि अभी सर्वे किया जा रहा है।अभी और भी आंकड़ा बढ़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages