रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा सकलडीहा रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक जाने वाली टे्रने बंद होगयी है। और आरक्षण केन्द्र भी नही है। जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू ने आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ से मिलकर पत्रक सौपा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न टे्रनों की ठहराव की मांग किया। सांसद ने केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है।
सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पच्चास से साठ किलोमीटर दूर के लोगों को दिल्ली व लखनऊ जाने के लिये काफी समस्या होती है। इसके साथ ही आरक्षण केन्द्र नही होने के कारण आरक्षित टिकट के लिये काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा लम्बे समय से मांग किया जा रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू ने सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केन्द्र के साथ श्रमजीवी, फरक्का, पाटिलीपुत्र लोकमान्य तिलक अप और डाउन में ट्रेनों की ठहराव को लेकर आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव को पत्रक दिया। सांसद ने केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें