संगीन अपराध करने वालों को त्वरित विवेचना कर दिलायें सजा:सीओ - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 7 अगस्त 2023

संगीन अपराध करने वालों को त्वरित विवेचना कर दिलायें सजा:सीओ

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शासन के निर्देश पर अपराध करने वालों को त्वरित विवेचना कर सजा दिलाने का फरमान जारी हुआ है। इसको लेकर एसपी के निर्देश पर रविवार को सीओ राजेश कुमार राय कोतवाली में थाना व चौकी प्रभारी सहित महिला दरोगा के साथ बैठक कर निर्देशों से अवगत कराया। इसके साथ ही शक्ति दीदी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार और योजनाओं के प्रति जागरूक करने को बताया गया।
चोरी, हत्या, लूट, दुराचार सहित विभिन्न प्रकार की संगीन धारा में पाबंद अपराधियों को साल दो साल नहीं त्वरित विवेचना कर न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने का अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा कवायद तेज कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर सीओ राजेश कुमार राय ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की फरमान से अवगत कराया। हर हाल में गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर एक माह के अंदर अपराधियों का न्यायालय में पैरवी कर सजा दिलाने का निर्देशित किया।

इसके साथ ही हर गांव में आपरेशन दृष्टि के तहत प्रधानों से सर्म्पक कर सीसी कैमरा लगवाने व शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकार और योजनाओं के बारे में जानकारी देने को बताया। अंत में हर छात्राओं को मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1090,1076,1098,112 आदि नंबरों के बारे में जानकारी देने को कहा। इस मौके पर कोतवाल विमलेश मौर्या, चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, सुरेश यादव, शिवमणी त्रिपाठी,महफूज अहमद, मोहन प्रसाद,महिला दरोगा मीरा यादव सहित अन्य मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages