रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा आदि आश्रम हरिहपुर में रविवार को अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत राम जी के मूर्ति ,शिवलिंग व चरण पादुका का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भक्तगणों द्वारा सफल योनी का पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। इस मौके पर सर्वेश्वरी समूह की ओर से विधि विधान से पूजा अर्चना और आर्शिवचन दिया गया। सुबह से देर शाम तक भक्तों का रेला लगा रहा।
अघोर परिषद ट्रस्ट के औघड़ संत गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में हर साल स्थापना दिवस का आयोजन किया जाता है। सर्वेश्वरी समूह के मंत्री डा.एसपी सिंह ने कहा कि अघोरान्ना परो मंत्रों नास्ति तत्वं गुरो: परम के जाप मात्र से सभी दु:खों का हरण हो जाता है। जो घोर नही, कठिन नही,कड़वा नही वही अघोर है। महत्वाकांक्षाओं के प्रपंच से विरत व्यक्ति ही औघड़ है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें