दो या दो से अधिक बार शिकायतों का विशेष टीम करेगी जांच - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 7 अगस्त 2023

दो या दो से अधिक बार शिकायतों का विशेष टीम करेगी जांच

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और सीएम डेशबोर्ड का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने के बाद अधिकारी हरकत में आगये है। शिकायती प्रार्थना पत्रों की निगरानी तेज कर दिया गया है। तहसील प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो या दो से अधिक बार प्रार्थना पत्र का अलग से काउंटर लगाकर शिकायत पत्र लिया गया। जिसमें 25 फरियादियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। इसके लिये एसडीएम ने नायब तहसीलदार व राजस्व टीम के नेतृत्व में टीम गठित कर 6 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिये सौपा। शेष अन्य विभाग के अधिकारियों को भेजा गया।



सम्पूर्ण समाधान दिवस के समस्याओं का निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कमांड सेंटर से शुरू होगया है। गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण की कवायद तेज होगया है। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 105 प्रार्थना पत्रों में 25 शिकायत दूसरी बार दिया गया था। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम मनोज पाठक व तहसीलदार विकासधर दूबे ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर राजस्व संबधी 6 शिकायतों का निस्तारण के लिये दिया गया। 

शेष अन्य विभाग को समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा आईजीआरएस के समस्याओं को समय से निस्तारण के लिये निर्देशित किया गया। इस बाबत एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि दो से अधिक बार प्रार्थना पत्रों की विशेष गठित टीम द्वारा निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages