रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रॉसिग के समीप बुधवार को एक महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।मौके पर जुटी भीड़ ने 108 एम्बुलेंस से घायल महिला को लोगो ने सीएचसी सकलडीहा पहुचाया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
भोजापुर निवासी श्यामदेई (46) पत्नी स्व.संकठा प्रजापति किसी कार्य भोजापुर स्थित रेलवे क्रॉसिग पर आयी थी।लौटते समय उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी।बाइक सवार जैसे ही उनको लेकर चला अनियंत्रित होकर गिर गई,जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वे बेसुध हो गई।वही मौके से बाइक सवार फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें