रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को उसके बच्चों समेत सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द शिकायतकर्ता अवधेश कुमार पुत्र स्व0 छविनाथ निवासी ग्राम धरहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था कि मेरी पत्नी कंचन देवी उम्र 28 वर्ष दिनांक 11.08.2023 को तीन बच्चों के साथ घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गयी है। उक्त शिकायत पर थाना सकलडीहा पुलिस द्वारा गुमशुदगी पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु हर सम्भव सार्थक प्रयास किया। इसी क्रम में सोमवार को सकलडीहा कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा कंचन देवी पत्नी अवधेश कुमार निवासिनी ग्राम धरहरा को उसके बच्चों के साथ सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया गया सुपुर्द।इस मौके पर बरामद करने वालो उपनिरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डेढावल, कांस्टेबल मोहन सैनी,महिला कांस्टेबल अनीता,कास्टेब नितीश कुमार सहित अन्य कोतवाली पुलिस मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें