गर्भवती महिला की मौत ससुराल पक्ष पर भाई ने इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

गर्भवती महिला की मौत ससुराल पक्ष पर भाई ने इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप

 

रिपोर्टर/अमित कुमार।  सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत कस्बा सकलडीहा निवासिनी कुसुम उम्र 22 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं मायके पक्ष के लोगों को जानकारी मिलने पर मृतक के ससुराल पहुंच ससुराल पक्ष पर दवा इलाज कराने मे लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार कस्बा सकलडीहा निवासिनी मृतक कुसुम की शादी कस्बा सकलडीहा बस्ती के राहुल कुमार के साथ 26 नवंबर वर्ष 2022 में हुई थी कुसुम के माता-पिता बचपन में ही चल बसे थे वही तीन भाइयों में एकलौती मृतक कुसुम की शादी भाइयों ने किया था।वही मृतक कुसुम के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मृतिका को खान पान एवं स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतते थे वही मायके आने के बाद कई बार बहन द्वारा इस बात को लेकर बताया गया जिस पर ससुराल पक्ष के लोगों से पारिवारिक स्तर पर बातचीत की गई थी भाई राम अवध ने बताया कि बहन द्वारा फोन करके बताया गया कि पेट में आठ माह का बच्चा है परंतु दवा और इलाज के कारण शरीर में काफी कमजोरी आ गई है।











एवं घर वाले सही से दवा इलाज नहीं कर पा रहे हैं ।जिस पर भाई राम अवध ने विदाई करा कर 4 अगस्त को अपने घर ले आया कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग मृतक कुशुम के मायके पहुंच विदाई करा उसे वापस अपने घर ले आये विगत रात्रि दो बजे गर्भवती मृतिका कुशुम के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ जिस पर पति सहित परिवार स्थानिय कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए हालत गंभीर होने पर किसी भी प्राइवेट अस्पताल ने अपने यहां एडमिट नहीं किया। वही अन्य अस्पताल में जाते समय रास्ते में ही मृतका ने दम तोड़ दिया इस दौरान बहन की मौत की खबर सुनते ही भाई ससुराल आकर बहन की मौत का जिम्मेदार मानते हुए ससुराल पक्ष के ऊपर दवा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है वही कोतवाली पुलिस किसी भी तहरीर प्राप्त होने को लेकर साफ तौर पर इंकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि पंचनामा के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

इनसेट

गांव व घर के आस पास के लोगो ने बताया कि भाई द्वारा लगया जा रहा आरोप गलत है जब कि पूरा परिवार मृतिका को हर तरह की सुविधा उपलब्ध किया था। समय से दवा व जांच भी कराया जा रहा था।यही नही पति राहुल व पूरा परिवार मृतिका को काफी मानते जानते थे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages