मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 8 अगस्त 2023

मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा कस्बा के तेंदुईपुर सहित अन्य गांव व कस्बे में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु पूर्व में चलाए गए 15 दिवसीय सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन,लखनऊ के आदेश के क्रम में प्रत्येक माह पुनः विशेष महिला जागरूकता एवं  सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में चन्दौली पुलिस के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। 

अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना,पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु "शक्ति दीदी" नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है।

महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ "शक्ति दीदी"के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं "शक्ति दीदी" से निसंकोच बात कर सकती हैं।आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही।

तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए जा रहे। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी जा रही और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090,112,1076,1098,108, की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकता के समय इनके प्रयोग हेतु बताया जा रहा। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जा रही। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages