रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व स्तनपान दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्धाटन प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय की ओर से किया गया। कार्यक्रम में महिला शिक्षकों ने विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर संगोष्ठी,निबंध प्रतियोगिता,स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न माध्यमों से समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
थीम के महत्व को बताते हुए कार्यक्रम के समन्वयक डॉ सीता मिश्रा ने बताया कि स्तनपान नवजात शिशु के लिए ईश्वर का वरदान है । स्तनपान से नवजात शिशु को तरह-तरह की बीमारियों से बचने के लिए प्रतिरोधी सुरक्षा कवच प्राप्त होते हैं।जिससे बच्चे बलवान होते हैं, तथा उनका विकास होता है। वही डॉक्टर मीनू जायसवाल ने रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि छात्रा जागरूक होंगे तभी भविष्य की माताएं भी जागरूक होंगे । इस मौके पर वंदना कुमारी ,डॉ प्रीतम उपाध्याय ,डॉक्टर मीनू जायसवाल , रीता वर्मा, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें